फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विदेशी धरती पर दमखम दिखाएंगी शर्मिला धनखड़

Wed, 24 Jun 2026 06:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
शर्मिला धनखड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। शहर की सनसिटी निवासी अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट शर्मिला धनखड़ विदेशी धरती पर दमखम दिखाएंगी। उनका चयन 24 जुलाई से 2 अगस्त तक स्कॉटलैंड में होने वाले कॉमनवेल्थ पैरा गेम्स और 18 से 24 अक्तूबर तक जापान में होने वाले एशियन पैरा गेम्स के लिए भारतीय टीम में हुआ है। वह एफ-57 श्रेणी में शॉटपुट स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
वर्तमान में शर्मिला बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र में राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में अभ्यास कर रही हैं। 20 जुलाई तक शिविर में प्रशिक्षण लेने के बाद वह भारतीय दल के साथ स्कॉटलैंड रवाना होंगी। खास बात यह है कि कॉमनवेल्थ पैरा गेम्स के लिए चयनित होने वाली वह रेवाड़ी ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा की एकमात्र पैरा खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

39 वर्षीय शर्मिला शॉटपुट और डिस्कस थ्रो दोनों स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुकी हैं। वह विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर हैं और शॉटपुट में राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है। इसी वर्ष दुबई में आयोजित 17वीं फजा अंतरराष्ट्रीय पैरा चैंपियनशिप में उन्होंने शॉटपुट में स्वर्ण और डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीता था।
वहीं ऑस्ट्रेलिया में पैरा इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भी शॉटपुट और डिस्कस थ्रो दोनों में स्वर्ण पदक हासिल कर देश का गौरव बढ़ाया था।
यदि उनका प्रदर्शन जारी रहता है तो 2028 के पैरालंपिक गेम्स में भी भारत का प्रतिनिधित्व करने की संभावनाएं मजबूत मानी जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें