लगातार चार बार प्रधान रहे रवींद्र यादव को पटकनी देते हुए शमशेर सिंह यादव ने बार की चौधर पर अपने नाम कर ली है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रवींद्र यादव को 184 मतों से हराया।
शमेशर सिंह को 525 मत, रवींद्र यादव को 341 और तीसरे नंबर पर रहे दिनेश को 144 वोट मिले। समर्थकों ने शमशेर के बार चौधरी चुने जाने पर खुशी जताई।
चुनाव अधिकारी चरण सिंह ने बताया कि सुबह आठ बजे बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए वोटिंग शुरू हुई और दोपहर बाद 3 बजे तक चली। इसके बाद वोटों की गिनती शुरू हुई।
रिजल्ट घोषित होते ही शमशेर सिंह के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं रवींद्र यादव एक बार फिर उपप्रधान चुने गए। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी हेमलता गुप्ता को 42 मतों से हराया।
सचिव पद के लिए दिनेश कुमार ने नरेंद्र राव को 95 मतों से हराया। संयुक्त सचिव पद के लिए सुनीता कुमारी ने दीपक शर्मा को 207 मतों से पराजित किया।
कोषाध्यक्ष गोपाल कृष्ण चुने गए। उन्होंने 255 मतों से जीत हासिल की। दूसरे नंबर पर 368 मतों के साथ विशाल यादव रहे। परिणाम जारी करने के समय प्रत्याशियों के समर्थकों की भारी भीड़ लगी रही।
समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता
बार एसोसिएशन के चुने गए प्रधान शमशेर सिंह यादव का कहना है कि उनकी प्राथमिकता वकीलों के हितों के लिए काम करने की होगी। नए वकीलों के लिए चैंबर्स की मांग सरकार के समक्ष रखी जाएगी। इसके साथ ही पार्किंग को पक्का कराने के लिए प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा। वकीलों पर किसी भी प्रकार की ज्यादती नहीं होने दी जाएगी।
किसको कितने मिले मत:
प्रधान पद के लिए
1. शमेशर यादव 525
2. रवींद्र यादव 341
3. दिनेश सिंह 144
उपप्रधान पद के लिए
1. रवींद्र यादव 290
2. हेमलता गुप्ता 248
3. राजबीर यादव 230
4. दीपक यादव 229
सचिव पद के लिए
1. दिनेश कुमार 546
2. नरेंद्र राव 451
संयुक्त सचिव पद के लिए
1. सुनीता कुमारी 601
2. दीपक शर्मा 394
कोषाध्यक्ष पद के लिए
1. गोपाल कृष्ण 623
2. विशाल यादव 368
कुल मतदाता: 1108
मत पड़े: 1011