फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सेक्टर 6 में सीवर ओवरफ्लो, घरों में आ रहा दूषित पानी

Tue, 28 Jan 2025 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 06शिव मंदिर के पास सड़क पर भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धारूहेड़ा। औद्योगिक कस्बे के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सेक्टर 6 में सीवर ओवरफ्लो होने से गलियों व सड़कों पर दूषित पानी फैल गया है। सीवर लाइन में लीकेज होने से दूषित पानी पेयजल लाइन में मिल जाता है दिससे घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है। इससे बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है।
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आए दिन इन समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, शिव मंदिर के समीप पीछे एक सप्ताह से सड़क पर पानी भरा हुआ है। सेक्टर-6 के निवासियों का कहना है कि सात दिन से ज्यादा का समय हो गया है। यहां पर सीवर लाइन लीकेज है। इसका दूषित पानी गली में जमा है। मुख्य रास्ते से निकलना तक मुश्किल हो गया है। दूसरी तरफ पीने का पानी भी दूषित आ रहा है। बीमारियों होने का डर बना हुआ है। बार-बार शिकायत के बावजूद लीकेज लाइन को ठीक नहीं किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि अधिकारियों को बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान समय पर नहीं हो पाता है, जबकि यह मूलभूत जरूरतें है। इस पर जल्द विशेष ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि यह समस्या हमेशा देखने को मिलती है। ऐसा नहीं है कि पहली बार इस प्रकार की स्थिति बन रही है, लोगों ने रोष जाहिर किया है।
विज्ञापन


वर्जन:-

गलियों में जमा दूषित पानी से बदबू आ रही है। घरों में भी दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। ऐसे में बच्चे बड़े बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं। प्रशासन पता नहीं कब ध्यान देगा।-आशुतोष झा, सेक्टर-6

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एसटीपी लगाया गया है। इसको चलाने वाले कर्मचारी नदारद रहते हैं। जब बारिश में पूरी कालोनी में पानी भर जाता है तब उसे चलाया जाता है। तब तक सभी के घरों में पानी भर जाता है। आए दिन मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।-विनोद कुमार, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी


एसटीपी न चलाने के कारण पानी सड़कों पर फैलता है। दूसरी तरफ विभाग की ओर से पेयजल की खराब पाइपों की अनदेखी करना ही सबसे बड़ी समस्या है, जिसके कारण सप्लाई में गंदा पानी पहुंचता है।-मनोज शर्मा, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी

सेक्टर में विभाग की खराब स्थिति देखी जा सकती है। विभाग के कर्मचारी काम करने को राजी नहीं हैं। बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी अधिकारी भी समस्याओं को अनदेखा कर रहे हैं। पिछले एक महीने से एसटीपी प्लांट की मोटर खराब है। दूसरी तरफ दूषित पानी जाने से घरों में पेयजल संकट बना हुआ है।-इंद्रपाल मुग्दम, पार्षद प्रतिनिधि वार्ड 1, हाउसिंग बोर्ड
विज्ञापन



वर्जन

एसटीपी में एनपीएस मोटर खराब हो गई थी। वर्तमान में सभी मोटर बदलवा दी गई है। अतिरिक्त एक्स्ट्रा मोटर भी रखवाया जा चुका है। गत दिवस को देर शाम पेयजल की समस्या का भी समाधान कर दिया गया है, जो पाइप लीकेज था, उसका मरम्मत करवा दी गई है।-अमित कुमार, जेई, एचएसवीपी धारूहेड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें