फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कोर्ट का नोटिस मिलते ही कराई सीवर लाइन की सफाई

Fri, 07 Aug 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
आदर्श नगर में ओवरफ्लो हुआ सीवर। स्त्रोत : शिकायतकर्ता
विज्ञापन
रेवाड़ी। आदर्श नगर में वार्ड नंबर 25 में सीवर ओवरफ्लो की शिकायत मामले में जन स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष जगभूषण गुप्ता के समक्ष अपना जवाब प्रस्तुत किया है। विभाग ने बताया कि देवेंद्र कुमार की शिकायत मिलने पर सीवर की सफाई कराई गई। मौके का निरीक्षण कर स्थिति की जांच की गई। मामले की अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी।
विज्ञापन

विभाग के कनिष्ठ अभियंता विनीत कुमार ने कहा कि आदर्श नगर में वर्ष 2010-11 में सीवर लाइन डाली गई थी। वर्तमान में आदर्श नगर गली नंबर एक से हजारीवास चौक होते हुए बेरली रोड तक पुरानी सीवर लाइन को बदलने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद लाइन बदलने का कार्य शुरू किया जाएगा। विभाग ने कहा कि मोहल्ले से सीवर संबंधी शिकायत मिलने पर कर्मचारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की जाती है। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह विभाग की कार्रवाई से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। शिकायतकर्ता देवेंद्र ने कहा कि विभाग ने यह भी कहा है कि उन्होंने सीवर लाइन को लेकर नया प्रपोजल बनाकर भेजा है।
विज्ञापन

शिकायत के बाद 23 जुलाई को मशीन के माध्यम से सीवर की सफाई कराई गई। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संबंधित उपमंडल अभियंता और कनिष्ठ अभियंता ने 17 जुलाई को मौके का निरीक्षण किया था।
इसके बाद नगर परिषद के अधिकारियों से संपर्क कर अमृत योजना-1 के तहत डाली गई सीवर लाइन की सफाई भी कराई गई। विभाग ने बताया कि 23 जुलाई को देर रात तक सीवर लाइन की जांच की गई।
इसके बाद 26, 28, 30 जुलाई तथा एक और तीन अगस्त को भी अलग-अलग समय पर मौके का निरीक्षण किया गया। सभी निरीक्षणों के दौरान विभाग की सीवर लाइन सुचारु रूप से चलती पाई गई। विभाग ने निरीक्षण और सफाई के दौरान लिए गए फोटो भी लोक अदालत में प्रस्तुत किए हैं।

विभाग बोला- हर वर्ष होती है सफाई
विभाग के अनुसार बरसात से पहले हर वर्ष सीवर लाइनों की सफाई कराई जाती है। इस वर्ष भी मार्च और अप्रैल में मैनहोल की सफाई की गई थी। इसके अलावा शिकायतकर्ता द्वारा 29 जुलाई को आदर्श नगर पीपल के पेड़ से रेलवे अंडरपास तक मुख्य सड़क के सीवरों की सफाई की मांग की गई थी। विभाग ने 30 जुलाई से पांच अगस्त तक उक्त क्षेत्र में सीवर सफाई का कार्य कराया और शिकायतकर्ता को इसकी सूचना भी दी। कुछ बिंदुओं को नगर परिषद से संबंधित बताते हुए विभाग ने उन्हें अपने कार्यालय से संबंधित नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें