भिवाड़ी। जयपुर में यूजीसी रोलबैक आंदोलन में घायल देवराज सिंह पलाड़ा की मौत के बाद सामाजिक संगठनों एवं समाज के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर देवराज सिंह पलाड़ा के परिवार को उचित मुआवजा देने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि यूजीसी रोलबैक को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज की जिसमें कई आंदोलनकारी घायल हुए। घायल देवराज सिंह पलाड़ा का बाद में निधन हो गया। संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में अखिल भारतीय क्षेत्रीय संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह राजावत, श्री राजपूत महासभा भिवाड़ी के संस्थापक बैकुंठ सिंह परमार, समर सिंह चौहान, परमेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, कंवरपाल सिंह, कान सिंह, रोशन सिंह, गजेंद्र सिंह, हरिराम शर्मा, सुरेंद्र चौहान, लखपत सिंह, राकेश मौजूद रहे।