फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य के चलते कई ट्रेनें प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते कई रेलसेवाएं रद्द, आंशिक रद्द, मार्ग परिवर्तित तथा देरी से संचालित होंगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इस कार्य के कारण भोपाल–जोधपुर व जोधपुर–भोपाल सहित कुछ रेलसेवाएं निर्धारित तिथियों में रद्द रहेंगी। वहीं आगरा फोर्ट-अजमेर, अजमेर-आगरा फोर्ट, नई दिल्ली-दौराई शताब्दी, जबलपुर-अजमेर और अजमेर–जबलपुर सहित कई ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।
कुछ ट्रेनें स्टेशन तक ही संचालित होंगी। इसके अलावा कई रेलसेवाओं का मार्ग भी परिवर्तित किया गया है। इनमें दिल्ली सराय-बांद्रा टर्मिनस, जैसलमेर-काठगोदाम, काठगोदाम–जैसलमेर, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर, अजमेर–चंडीगढ़, भुज-बरेली, न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर सिटी सहित कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होंगी।
विज्ञापन

इन ट्रेनों का ठहराव नारनौल, नीमकाथाना और रींगस स्टेशनों पर रहेगा। इससे रेवाड़ी क्षेत्र के यात्रियों को इन ट्रेनों का लाभ मिल सकेगा। रेलवे के अनुसार कुछ ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से भी रवाना होंगी।
विज्ञापन

जबकि कुछ रेलसेवाओं को मार्ग में निर्धारित समय तक रेगुलेट किया जाएगा। साथ ही कुछ ट्रेनों का कनकपुरा स्टेशन पर अस्थायी रूप से ठहराव भी नहीं रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें