फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: महिला आईटीआई में लाइब्रेरी व वर्कशॉप पोर्टल की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला) में लाइब्रेरी एवं वर्कशॉप से संबंधित ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से अब छात्राओं और आमजन को संस्थान की लाइब्रेरी तथा वर्कशॉप से जुड़ी विभिन्न जानकारियां और सुविधाएं ऑनलाइन प्राप्त हो सकेंगी।
विज्ञापन

इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से लाइब्रेरी में उपलब्ध पुस्तकों, अध्ययन सामग्री और अन्य संसाधनों की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। इसके साथ ही वर्कशॉप से संबंधित गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और अन्य तकनीकी जानकारी भी ऑनलाइन देखी जा सकेगी।
इससे विद्यार्थियों और प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को आवश्यक जानकारी पाने में आसानी होगी। संस्थान प्रबंधन का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के से सेवाएं उपलब्ध कराईं जाएगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें