फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ट्राला लूटने के मामले में सातवां आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 Jan 2025 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 03आरोपी साहून। स्रोत : पीआरओ - फोटो : अवैध निर्माण का ढहाती जेसीबी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। सीआईए-1 रेवाड़ी पुलिस ने रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर रोहड़ाई मोड़ के पास चालक को बंधक बना कर ट्राला लूटने के मामले में सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला खैरथल के गांव खातीवास निवासी साहून के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस 6 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है। यूपी के बुलंदशहर के गांव सलीमगढ़ निवासी मोहित उर्फ दानवीर 18 मार्च 2023 की रात को ट्राला लेकर रोड़ी लेने नारनौल जा रहा था। रोहड़ाई मोड़ के नजदीक कुछ बदमाशों ने उसे बंधक बना कर ट्राला लूट लिया था और उसे गांव बुड़ौली के नजदीक एक पेड़ से बांध कर फरार हो गए थे। पुलिस ने ट्राला मालिक सुरेंद्र सिंह की शिकायत पर थाना रोहड़ाई में आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया था। मामले में आरोपी प्रवेश, गौतम, सोनू, संजीव उर्फ सोनू, विजय उर्फ विज्जू व भगवानदास को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों के कब्जे से लूटा हुआ ट्राला बरामद कर लिया था। मामले में संलिप्त एक और आरोपी राजस्थान के जिला खैरथल के गांव खातीवास निवासी साहून को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें