फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गाड़ी चोरी करने का एक और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 Jan 2025 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 01आरोपी इरफान। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धारूहेड़ा। थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने गांव गुर्जरघटाल में घर के सामने खड़ी टाटा 407 गाड़ी चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिला नूंह के गांव अड़बर निवासी इरफान के रूप में हुई है। पुलिस तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर गाड़ी बरामद कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

गांव गुर्जरघटाल निवासी राकेश ने अपनी शिकायत में बताया था कि 1 जून 2018 की रात को उसने अपनी टाटा 407 गाड़ी को अपने घर के सामने खड़ी की थी। रात के समय कोई चोर उसकी गाड़ी को चोरी करके ले गए। पुलिस ने थाना धारूहेड़ा में चोरी का मामला दर्ज करके मामले में तीन आरोपी राहुल उर्फ रुजदार, अखिल व आसिफ को पहले ही गिरफ्तार करके चोरी की गई गाड़ी को बरामद कर लिया था। पुलिस ने शनिवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी जिला नूंह के गांव अड़बर निवासी इरफान को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें