फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जानलेवा हमले के मामले में सातवां आरोपी गिरफ्तार

Sat, 08 Aug 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत मोहल्ला भजन का बाग में युवक पर गोली चलाकर जानलेवा हमला करने के मामले में सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहल्ला गुर्जरवाड़ा निवासी सागर उर्फ लड्डू के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 23 अगस्त 2025 की शाम भजन का बाग निवासी रोहित उर्फ कालिया कूलर ठीक करवाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान तीन युवकों ने उसका पीछा किया। रोहित के शोर मचाने पर दो आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। आरोपियों के चंगुल से छूटकर वह घर के अंदर जाने लगा तो एक आरोपी ने उस पर गोली चला दी। गोली उसकी पीठ में लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मामले में महिला की शिकायत पर थाना शहर में हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के दौरान दीपांशु उर्फ यशु, नीरपाल उर्फ गुल्लू, सूजल, इंद्र, हिमांशु उर्फ लाला और राजबीर उर्फ राज को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों के कब्जे से तीन देसी कट्टे, तीन जिंदा कारतूस और एक खाली खोल भी बरामद किया गया था। सीआईए की टीम ने शुक्रवार को सागर उर्फ लड्डू को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें