फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सैनिक स्कूल के सात कैडेट्स का एनडीए में चयन

Thu, 04 Apr 2024 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंड। गांव गोठड़ा स्थित सैनिक स्कूल के सात कैडेट्स का राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़कवासला, पुणे में प्रवेश के लिए चयन हुआ है। इनमें कोर्स.152 की अखिल भारतीय वरीयता सूची में कैडेट प्रतीक दीक्षित ने 81 वां, कैडेट देवव्रत सिंह ने 204 वां, कैडेट उमेश ने 210 वां, कैडेट बादल पंवार ने 273 वां, कैडेट अंश ने 286 वां, कैडेट मोहित ने 599 वां व कैडेट वीर प्रताप ने 629 वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष में दो बार लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इसमें उत्तीर्ण उम्मीदवारों का सर्विस सेलेक्शन बोर्ड द्वारा साक्षात्कार और मेडिकल जांच के पश्चात चयन किया जाता है। उप प्राचार्या विंग कमांडर सुनैना चाहार ने शुभकामनाएं दीं। कहा कि विद्यालय द्वारा समय-समय पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं, जिससे कैडेट्स का शारीरिक, मानसिक व सांवेगिक विकास हो सके। वे भारतीय सेनाओं में भावी अधिकारियों के साथ-साथ विविध क्षेत्रों में जाकर देश सेवा कर सकें।
विद्यालय प्रशासनिक अधिकारी मेजर अविनाश कुमार ने शुभकामनाएं देते हुए कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्राचार्य ग्रुप कैप्टन आर के यादव ने बताया कि सैनिक स्कूल रेवाड़ी का मुख्य उद्देश्य भारतीय सशस्त्र सेनाओं के लिए अधिकारी तैयार करना है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में पहली बार सर्वाधिक 7 कैडेट्स का राष्ट्रीय रक्षा अकादमी हेतु चयन हुआ है तथा विद्यालय कैडेट्स विभिन्न सैन्य अकादमियों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं व भारतीय सेनाओं में शामिल होकर देश सेवा कर रहे है। चयनित कैडेट्स के अभिभावकों ने इसका श्रेय विद्यालय अधिकारियों के योग्य निर्देशन तथा अध्यापकों के सफल मार्गदर्शन व प्रयासों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें