फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पूर्व सैनिकों ने मनाया दीपावली मिलन समारोह

विज्ञापन
दीपावली मिलन समारोह के दौरान एकजुट पूर्व सैनिक। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिवाली मिलन समारोह के उपलक्ष्य में 14 ग्रेनेडियर्स के 23 भूतपूर्व सैनिक मॉडल टाउन में एकत्रित हुए। सभी पूर्व सैनिकों ने एक-दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और भारतीय सेना में साथ बिताए दिनों की यादें साझा कीं। वर्षों तक सेना में देश की सेवा कर चुके पूर्व सैनिकों ने पुराने साथियों से मिलकर खुशी जताई और अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

इस मिलन समारोह के माध्यम से सेना में रहते हुए विकसित हुए आपसी विश्वास, अनुशासन, एकता और भाईचारे की भावना को फिर से जीवंत किया गया। समारोह में कैप्टन देशराज सिंह, कैप्टन धर्मपाल सिंह, कैप्टन नरेश सिंह, कैप्टन सत्यनारायण सिंह, कैप्टन भंवर सिंह, सूबेदार भवानी सिंह, सूबेदार छत्रपाल सिंह, सूबेदार केवल सिंह, सूबेदार (लिपिक) धर्म सिंह, हवलदार जयवीर सिंह, हवलदार शेर सिंह, हवलदार बन्ने सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें