फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कोसली फ्लाईओवर के सर्विस मार्ग बदहाल

Wed, 22 Jul 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कोसली फ्लाईओवर के सर्विस मार्ग पर हुआ जलभराव। संवाद
विज्ञापन
कोसली। कोसली फ्लाईओवर के दोनों तरफ बने सर्विस मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में हैं। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। इनसे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और खराब हो जाती है।
विज्ञापन

बुजुर्ग रामसिंह ने बताया कि सड़क की हालत लंबे समय से खराब है, पर कोई समाधान नहीं हुआ। करीब दो किलोमीटर लंबे इन सर्विस मार्गों की मरम्मत के लिए कई बार शिकायतें की गई हैं। आसपास की पंचायतों और ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक तथा प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत कराया। हालांकि, अभी तक इस समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। राजीव कुमार ने बताया कि टूटी सड़क पर वाहनों के गुजरने से गंदा पानी दुकानों और राहगीरों पर छींटे मारता है। इससे सड़क किनारे दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के पानी में गड्ढे दिखाई न देने से दोपहिया वाहन चालक आए दिन दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।
फ्लाईओवर का निर्माण तो दोबारा हो गया, लेकिन सर्विस मार्गों की सुध नहीं ली गई। ग्रामीणों ने विधायक और प्रशासन से जल्द सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता परमजीत ने बताया कि मरम्मत के लिए सरकार को बजट प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मंजूर होते ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें