फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दोस्त के पास भेजे 20 लाख रुपये लेकर नौकर फरार

Wed, 24 Jul 2024 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के एक फैक्टरी मालिक ने 10 वर्ष पुराने नौकर से 20 लाख रुपये दिल्ली स्थित कारोबारी दोस्त के पास भेजा लेकिन नौकर रुपये लेकर फरार हो गया। फैक्टरी मालिक ने आरोपी नौकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर-4 निवासी वीरेंद्र कुमार ने राजीव नगर में लक्ष्मी ट्रेडिंग एंड मैन्यूफैक्चरिंग के नाम से फैक्टरी लगा रखी है। उनका तांबे और बर्तनों का काम है। गांव रसूली निवासी नीरज 10 साल से उनके पास नौकर के तौर पर काम करता है। उनके एक दोस्त इमरत दिल्ली के करोल बाग में रहता है। बताया कि इमरत दिल्ली में सारा काम देखते हैं, इसलिए उनका नौकर नीरज अक्सर इमरत के पास आता जाता था। वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले दिनों नीरज को बिजनेस के सिलसिले में बैग में 20 लाख रुपये भरकर उसे दिल्ली ले जाने के लिए भेजा था। उसे अपनी कार से बस स्टैंड पर छोड़ा। बस स्टैंड पर पहुंचने के बाद दिल्ली जाने वाली कोई बस नहीं मिली। तब नीरज ने कहा कि जैसे ही उसे बस मिलेगी, वह चला जाएगा। इसके बाद वह बस स्टैंड से चले गए। कुछ देर बाद नीरज ने फोन करके बताया कि उसे गुरुग्राम के लिए बस मिल गई है और वह गुरुग्राम पहुंचकर दिल्ली के लिए बस पकड़ लेगा। बाद में नौकर नीरज का फोन बंद हो गया। नीरज को काफी देर तक फोन करने की कोशिश करता रहा। जब बात नहीं हो पाई तो उसने अपने दोस्त इमरत से नीरज के बारे में पूछताछ की। नीरज करोल बाग में इमरत के पास भी नहीं पहुंचा। इसके बाद वीरेंद्र कुमार ने बस स्टैंड थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें