संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा के जर्जर भवन की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने 97 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय को भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद मरम्मत कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
गांव खरखड़ा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश यादव ने कॉलेज भवन की मरम्मत के लिए हरियाणा सरकार, पीडब्ल्यूडी विभाग और जिला प्रशासन से पत्राचार किया था। इस मुद्दे को विभिन्न बैठकों में उठाया। शिकायत की थी कि 2016 में कॉलेज भवन के नवनिर्माण के बाद इसे महाविद्यालय प्रबंधन को सौंपा गया था, लेकिन अब इसकी हालत खराब हो चुकी है। दीवारों से प्लास्टर गिरने लगा है, सरिया दिखाई दे रहा है। छतों और सीढ़ियों में दरारें पड़ चुकी हैं।कॉलेज परिसर की अन्य सुविधाओं की स्थिति भी दयनीय है।
कॉलेज में वर्तमान में लगभग 1000 छात्र विभिन्न संकायों में पढ़ाई कर रहे हैं। प्रकाश ने इस मुद्दे को 9 जनवरी को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में उठाया था। इसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि खरखड़ा कॉलेज की बिल्डिंग मरम्मत के लिए करीब 97 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया और इसे मुख्यालय को भेजा।
वर्जन:
कॉलेज भवन की खराब स्थिति के समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग ने 97 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेजा है। मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू होने की उम्मीद है।-आदित्य, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
फोटो संख्या:74- कुराहवटा रोड पर जाम लगाते कॉलोनीवासी--संवाद- फोटो : संवाद