फोटो : 10पंजाबी भवन में आयोजित बैठक मेें उपस्थिति दर्ज करवाते समाज के लोग। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। पंजाबी भवन में पंजाबी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम पंजाबी भवन में सीनियर सिटीजन क्लब शुरू करने पर चर्चा की गई। घोषणा की गई है कि 15 जून को सीनियर सिटीजन क्लब शुरू किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता पंजाबी भवन के अध्यक्ष सचिन मलिक ने की। इस अवसर पर पंजाबी समाज के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। सचिन मलिक ने कहा कि भवन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए इस प्रकार का केंद्र शुरू करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी।
पंजाबी समाज के प्रवक्ता डॉ. नवीन अदलखा ने कहा कि पंजाबी भवन परिसर में वैवाहिक सेवाएं, योगा सेंटर, पुस्तक बैंक व कपड़ा वितरण की सेवाएं वर्षों से सफलतापूर्वक चल रही हैं और इसका लाभ समाज के सभी वर्गों को मिल रहा है। बैठक के बाद नरेंद्र बत्रा जी ने सभी का सहयोग के लिए धन्यवाद किया।