फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जीएसटीआर के प्रावधानों को जानने के लिए सेमिनार कराया

विज्ञापन
जीएसटीआर के प्रावधानों को जानने के लिए आयोजित सेमिनार में पहुंचे लोग। संवाद
विज्ञापन
भिवाड़ी। कहरानी स्थित बीआईआईए हाउस के सेमिनार हॉल में जीएसटीआर वार्षिक रिटर्न 9 एवं रीकन्सिलिएशन स्टेटमेंट 9सी विषय पर एक दिवसीय सीपीई सेमिनार का आयोजन किया।
विज्ञापन

सत्र में जीएसटीआर के नवीनतम प्रावधानों, अनुपालन आवश्यकताओं, व्यावहारिक चुनौतियों, सामान्य गलतियों व विभागीय अपेक्षाओं पर विस्तृत चर्चा हुई जो कर पेशेवरों के लिए बेहद उपयोगी साबित हुई।
मुख्य वक्ता के रूप में गुरुग्राम के चार्टर्ड अकाउंटेंट कुलदीप शर्मा ने विशेषज्ञता के आधार पर विषय को सरल भाषा और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया। उन्होंने विशेष रूप से रीकन्सिलिएशन प्रक्रिया में आने वाली जटिलताओं और उनके प्रभावी समाधान पर जोर दिया। प्रतिभागियों के सवालों के जवाब भी उन्होंने संतोषजनक ढंग से दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और कर विशेषज्ञों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कुल 40 से अधिक सदस्यों ने सेमिनार में भागीदारी की जिनमें सीए विशाल अग्रवाल, सतीश शर्मा, अमन कुमार बंसल, श्वेता आनंद, राहुल सैनी सहित कई प्रमुख नाम शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें