फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सेवास्तंभ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पांच सदस्यों का चयन

विज्ञापन
सदस्यों के चयन होने पर एकजुट संगठन के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। सेवास्तंभ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में रेवाड़ी के पांच सदस्यों को चयन होने पर सम्मानित किया गया। राजपाल सिंह दहिया, महेश दत्त, राजकुमार, रामनिवास गोठवाल और सुबेसिंह रेवाड़िया को सीईसी कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी जताई गई।
विज्ञापन

मॉडल टाउन स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क एवं लाइब्रेरी में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला प्रधान भगत सिंह बौद्ध ने सभी नवचयनित सदस्यों का माल्यार्पण कर सम्मान किया। इस मौके पर मिष्ठान वितरण भी किया गया।
भगत सिंह ने कहा कि सभी सदस्यों का चयन उनके सामाजिक कार्यों, सेवा भावना और संगठन के प्रति समर्पण का परिणाम है। ये लंबे समय से शिक्षा, जन-जागरूकता और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनके अनुभव से संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नवचयनित सदस्यों ने समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया। मौके पर संगठन के महासचिव आचार्य कांशी राम खींची, अनिल कुमार चांग सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें