फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डॉ. राज रतन का उप निदेशक पद पर चयन

Sat, 18 Jul 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
डॉ. राज रतन।
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के गांव जैनाबाद निवासी व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में कार्यरत सहायक प्रोफेसर डॉ. राज रतन का संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में उप निदेशक (परीक्षा सुधार) के पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से गांव जैनाबाद सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

डॉ. राज रतन ने अपने शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान शिक्षा, परीक्षा प्रबंधन, मनोविज्ञान और विद्यार्थी कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इससे पहले वे भारतीय नौसेना में 15 वर्षों तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
वर्तमान में वे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अध्यापन कार्य के साथ-साथ विभिन्न प्रशासनिक और शैक्षणिक जिम्मेदारियों का भी सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।
विज्ञापन

अपनी सफलता पर डॉ. राज रतन ने इसका श्रेय अपने माता-पिता, परिवार, गुरुजनों, सहकर्मियों और विद्यार्थियों के सहयोग व आशीर्वाद को दिया। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ निभाएंगे।
उनका प्रयास रहेगा कि परीक्षा प्रणाली को और अधिक प्रभावी, निष्पक्ष एवं विद्यार्थी हितैषी बनाया जा सके। उन्होंने इस उपलब्धि पर गांव जैनाबाद के लोगों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें