फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खांसी-बुखार हो तो तुरंत डॉक्टर से लें सलाह, स्वाइन फ्लू को लेकर एडवाइजरी

Sun, 06 Sep 2026 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बदलते मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए लोगों से आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी में लोगों को स्वच्छता का ध्यान रखने और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र दहिया ने बताया कि स्वाइन फ्लू में बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना या बंद होना, सिरदर्द, शरीर व जोड़ों में दर्द, सांस लेने में कठिनाई, कमजोरी और भूख न लगने जैसे लक्षण हो सकते हैं। कुछ लोगों में मतली, उल्टी और दस्त की समस्या भी हो सकती है। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेकर उचित जांच और उपचार करवाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि खांसते या छींकते समय रूमाल से नाक और मुंह ढकना चाहिए। साबुन और पानी से बार-बार हाथ धोने की आदत अपनाएं। लोगों को पर्याप्त पानी पीने, पौष्टिक भोजन करने और पूरी नींद लेने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बचें और आसपास स्वच्छता बनाए रखें। उन्होंने लोगों को चिकित्सकीय सलाह के बिना किसी भी प्रकार की दवा नहीं लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें