रेवाड़ी। गांव जाट सायरवास निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही एक युवक पर सोने की अंगूठी और चेन वापस नहीं लौटाने का आरोप लगाते हुए सदर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी युवक के खिलाफ मुुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव जाट सायरवास निवासी मोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 अक्तूबर को वह अपने गांव निवासी गुगन के साथ कार में सवार होकर अपनी ससुराल गया था। ससुराल में झगड़े की आशंका के कारण मैने अपनी सोने की चेन और अंगूठी गुगन को दे दी थी। शिकायत में आरोप है कि ससुराल से वापस लौटते समय गांव चिल्हड़ के समीप गुगन से जेवरात वापस मांगे तो वह गाड़ी से उतर कर भाग गया और चेन व अंगूठी वापस लौटाने से इंकार कर दिया। शिकायत के बाद सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।