फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: त्योहारी सीजन में बढ़ाई सुरक्षा, नाकों पर होगी संदिग्धों की जांच

Wed, 15 Oct 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। दीपावली, गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस को लेकर जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। त्योहारों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने सुरक्षा बढ़ाई है। मुख्य कस्बों, प्रवेश मार्गों और चेकिंग पॉइंट्स पर नाके लगाए स्थापित किए गए हैं जहां संदिग्धों की जांच होगी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दीपावली से भैया दूज तक का समय सुरक्षा की दृष्टि से अति संवेदनशील होता है। इस दौरान बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ती है। धार्मिक स्थलों पर भारी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। महिलाएं और बुजुर्ग आभूषण व घरेलू सामग्री की खरीदारी करते हैं। इसको ध्यान में रखकर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले के मुख्य कस्बों व प्रवेश मार्गों पर चिह्नित नाके, चेकिंग पॉइंट्स, अंतरराज्यीय नाके और अंतर जिला नाके स्थापित किए गए हैं। इन स्थानों पर प्रशिक्षित पुलिस बल तैनात रहेगा, जो संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की कड़ी जांच करेगा। नशे, हथियारों और आपराधिक तत्वों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए यह व्यवस्था बेहद कारगर सिद्ध होगी।
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में सादी वर्दी में पुलिस बल, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी, तथा महिला पुलिस की गश्त को बढ़ाया गया है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें