फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक में मुस्कान ने लहराया परचम

Wed, 15 Oct 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 21जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर करते मुस्कान। स्रोत : कोच
विज्ञापन
डहीना। ओडिशा के कलिंगा स्टेडियम भुवनेश्वर में 10 से 14 अक्तूबर तक आयोजित 40वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गांव बुडौली की बेटी मुस्कान सैन ने 18 आयु वर्ग में हेप्टाथलॉन इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। इस उपलब्धि से हरियाणा और जिले का नाम रोशन हुआ।
विज्ञापन

मुस्कान ने इससे पहले भी कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर अपने खेल कौशल का लोहा मनवाया है। उनकी इस सफलता में उनके पिता नरेंद्र कुमार, दादी संतोष देवी और पूरे परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन

इस उपलब्धि का मुख्य श्रेय कोच बलवान दिया गया। इसके अलावा, पूर्व कोच बलदेव रोझूवास और संजय पहलवान ने भी मुस्कान को इस शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें