फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी

Thu, 25 Apr 2024 03:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। कसौला थाना में कम्पनियों के एचआर हैड व पुलिस कर्मचारियों के साथ मीटिंग करते एसपी शशांक
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बुधवार को कसौला थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने रजिस्टर और फाइलों की जांच की। बैरक, मेस और मालखाने का भी जायजा लिया। खामियों को जल्द ही दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने निरीक्षण उपरांत क्राइम कंट्रोल के संबंध में थाना प्रबंधक कसौला और बावल, चौकी इंचार्ज व मुंशियों की थाने में मीटिंग लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। प्रबंधक थाना कसौला निरीक्षक शिव दर्शन, प्रबंधक थाना बावल निरीक्षक लाजपत, एसपी रीडर तेजपाल, चौकी इंचार्ज एएसआई गुलाब सिंह व थानों के मुंशी उपस्थित रहे।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने बावल औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों के एचआर हेड के साथ बैठक कर सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी प्रकार के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा की हरियाणा पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर सेफ सिटी कैंपेन के तहत प्रदेश में ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम की शुरुआत की गई है। अकेले सफर करने वाली छात्राएं/महिलाएं हरियाणा 112 पर खुद को पंजीकृत करते हुए हरियाणा पुलिस द्वारा शुरू की गई इस सेवा का लाभ उठा सकती हैं। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस चौबीस घंटे आपकी सेवा में तत्पर है। किसी भी समय पुलिस की जरूरत महसूस होने पर डायल 112, नजदीकी पुलिस थाना, पुलिस चौकी से संपर्क कर पुलिस सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें