पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। जिले के विभिन्न थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
गश्त के दौरान मुख्य बाजार, बस स्टैंड, धार्मिक स्थलों और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों, व्यापारियों और स्थानीय युवाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुझाव आमंत्रित किए।
उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई। थाना प्रभारी बावल इंस्पेक्टर संजय कुमार, मॉडल टाउन इंस्पेक्टर रतन लाल, धारूहेड़ा इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह, खोल इंस्पेक्टर गजराज सिंह, सदर इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार, कसौला इंस्पेक्टर सतीश कुमार, कोसली इंस्पेक्टर मनोज कुमार सहित चौकी इंचार्ज गढ़ी बोलनी, कुंड, नाहड़, सेक्टर-3 व डहीना ने अपनी टीमों के साथ गश्त की।
इस दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने और शिक्षा व खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।