फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्लोगन लेखन में अंतिम और निबंध लेखन में यशस्वी अव्वल

Wed, 12 Aug 2026 06:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय नाहड़ में आयोजित प्रतियोगिता। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोसली। राजकीय महाविद्यालय नाहड़ में हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता विषय पर निबंध और स्लोगन लेखन गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम प्राचार्या डॉ. सुषमा यादव की अध्यक्षता में तथा एनएसएस प्रभारी डॉ. प्रियंका कुमारी, अनिकेत और एनसीसी प्रभारी डॉ. अमित के दिशा-निर्देशन में हुआ।
विद्यार्थियों ने देशभक्ति की भावना से प्रेरित स्लोगन लिखे। इनमें मिट्टी से प्यार, तिरंगे से सम्मान, सबसे प्यारा मेरा हिंदुस्तान और हाथ से हाथ मिलाएंगे, हर घर तिरंगा फहराएंगे जैसे स्लोगन प्रमुख रहे। निबंध लेखन में विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए स्वतंत्र भारत के निर्माण में उनके योगदान को रेखांकित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्लोगन लेखन में अंतिम ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय तथा ज्योति और अमीषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में यशस्वी प्रथम रही। एनएसएस प्रभारी डॉ. प्रियंका कुमारी ने कहा कि विद्यार्थियों को ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो। प्राचार्या डॉ. सुषमा यादव ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर एनएसएस समिति सदस्य सुमन, प्रमिला, सुषमा और संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें