फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कोसली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की बैठक 16 को

Wed, 12 Aug 2026 05:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। कोसली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक 16 अगस्त को होगी। यह बैठक एसआईआर की समीक्षा के लिए बुलाई गई है। हरियाणा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश यादव इसकी अध्यक्षता करेंगे। बैठक में कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छाबड़ी भी मौजूद रहेंगे। जिले के अन्य पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस दौरान एसआईआर से संबंधित विभिन्न विषयों पर समीक्षा और चर्चा होगी। विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलए-2, बूथ स्तर, ब्लॉक स्तर और जिला स्तर के कार्यकर्ताओं को उपस्थित रहना अनिवार्य है। पूर्व मंत्री के निजी प्रवक्ता पवन ने बताया कि यह बैठक रविवार 16 अगस्त को सुबह 10 बजे होगी। इसका आयोजन बेरली खुर्द स्थित हल्का कार्यालय के पेट्रोल पंप पर किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें