फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मसानी बैराज के दूषित पानी के उपचार के लिए दूसरे चरण की जन चेतना पदयात्रा शुरू

Sun, 28 Jun 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मसानी बैराज के गंदे पानी के समाधान को लेकर पदयात्रा निकालते लोग। स्रोत : समिति
विज्ञापन
धारूहेड़ा। मसानी बैराज के दूषित पानी के उपचार की मांग को लेकर दूसरे चरण की जन चेतना पदयात्रा भटसाना गांव से शुरू हुई। सेवानिवृत्त रेंज वन अधिकारी कमल सिंह यादव के नेतृत्व में शुरू हुई यात्रा को सूबेदार धर्म सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

गांव के जिला पार्षद निरंजन सिंह, वैभव यादव और सत्यनारायण यादव ने सहयोग देने का आश्वासन दिया। पदयात्रा खरखड़ा गांव पहुंची जहां सरपंच प्रतिनिधि विकास यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने यात्रियों का स्वागत किया। ग्रामीणों ने कहा कि गंदे पानी की समस्या से उनके गांवों में बीमारियां फैल रही हैं और वे जल्द समाधान चाहते हैं।
यात्रा खालियावास पहुंची जहां सरपंच राजकुमार और ब्लॉक समिति सदस्य धीरज यादव ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। ग्रामीणों ने सहयोग देने का आश्वासन दिया। खटावली गांव में सरपंच लक्खी और अन्य ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

असदपुर सूरजपुर में पूर्व सरपंच राकेश यादव और राव महेंद्र सिंह ने यात्रा का स्वागत किया। सुनारिया गांव में किसान नेता बलराम सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रतिभागियों का स्वागत किया।
ततारपुर इस्मुरार, तुर्कियावास से गुजरती हुई पदयात्रा बुढ़ाना चौक पहुंची जहां ग्रामीणों ने पदयात्रा का स्वागत किया। जन चेतना यात्रा में पूर्व सरपंच नवल सिंह, संजय यादव, लालाराम, कृष्ण मिस्त्री, मास्टर धर्मपाल, मोहर सिंह, देवेंद्र यादव, बिशन, अजीत यादव, रामपाल यादव, महिपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें