फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दूसरी मेरिट लिस्ट आज होगी जारी, कल से होगी फीस जमा

Wed, 02 Jul 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 16खरखड़ा स्थित राजकीय महाविद्यालय में प्रमाणपत्र जमा कराती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। स्नातक में दाखिले का पहला चरण मंगलवार को संपन्न हो चुका है। अब दाखिले का दूसरा चरण शुरू होगा। 3 जुलाई को फाइनल मेधा सूची जारी होगी। इसमें जिन आवेदकों के नाम होंगे, उन्हें 4 से 7 जुलाई तक फीस भरनी होगी।
इस बार भी दाखिला प्रक्रिया दो चरणों की रहेगी। इसके बाद तीसरे चरण में ओपन काउंसलिंग के तहत ऑन द स्पॉट दाखिले दिए जाएंगे। कॉलेजों में स्नातक के दाखिले के लिए 19 मई से 16 जून तक पंजीकरण प्रक्रिया पूरी की गई।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा के एडमिशन नोडल अधिकारी डॉ. मनु कुमार ने बताया है कि पहली मेरिट सूची के आधार पर महाविद्यालय में दाखिला ले चुके विद्यार्थियों को अब अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की प्रति व सभी संबंधित प्रमाणपत्रों की फोटोकॉपी महाविद्यालय में एडमिशन कमेटी के समक्ष अनिवार्य रूप से जमा करवानी होंगी।
डॉ. मनु कुमार ने कहा कि जिन दस्तावेजों को विद्यार्थियों ने आवेदन करते समय अपलोड किया था, उनकी हार्डकॉपी अब भौतिक रूप से प्रस्तुत करनी होगी।
जानें... किस कॉलेज में कितने सीटों पर कितने दाखिले हुए
सेक्टर-18 गर्ल्स कॉलेज : बीए 560-214, बीकॉम 240-89, बीसीए 60-30, बीएससी लाइफ साइंस 160-78, बीएससी फिजिकल साइंस 240-51, बीएससी विद मेजर इन फिजिक्स 60-8
विज्ञापन

-
राजकीय महाविद्यालय रेवाड़ी : बीए 160-71, बीकॉम 160-40
-
कंवाली महाविद्यालय : बीए 420-85, बीकॉम 80-27, बीएससी 160-23, बीसीए 60-24
-
कोसली महाविद्यालय : बीए 240-86, बीकॉम 80-8, बीएससी लाइफ साइंस 80-26, बीएससी फिजिकल साइंस 160-41

गुरावड़ा महाविद्यालय : बीए 280-48, बीकॉम 80-8 व बीएससी फिजिकल साइंस 120-22

नाहड़ महाविद्यालय : बीए 420-235, बीकॉम 60-26, फिजिकल साइंस 80-50

पाली महिला महाविद्यालय : बीए ऑनर्स एंड बीए 120-30, बीकॉम 40-8, बीएससी फिजिकल साइंस 40-5

जाटूसाना महाविद्यालय : बीए 160-85, बीकॉम 80-51

गर्ल्स महाविद्यालय बावल : बीए 160-51, बीकॉम 60-13, बीएससी फिजिकल साइंस 20-9
-
बावल महाविद्यालय : बीए 420-73, बीकॉम 60-26, बीएससी फिजिकल साइंस 80-8
-
खरखड़ा महाविद्यालय : बीए 320-90, बीकॉम 160-23 व बीएससी फिजिकल साइंस 80-16 सीटों पर दाखिले हुए



महाविद्यालयों में स्नातक के दाखिले के लिए 3 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी। दूसरे लिस्ट में विद्यार्थियों के नाम आने पर नाम 4 से 7 जुलाई तक फीस भरनी है।
-डॉ. मनु कुमार एडमिशन नोडल अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें