फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आईटीआई में दाखिले के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी, 15 तक जमा करनी होगी फीस

Fri, 11 Jul 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 7राजकीय बाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आवेदन करते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के लिए शुक्रवार को दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी गई। इसमें शामिल विद्यार्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर सूचना भेजी गई है। इन विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 14 जुलाई तक करानी होगी।
विद्यार्थियों को आईटीआई संस्थान में मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। इस दौरान विद्यार्थियों को मूल दस्तावेज की दो-दो फोटोकॉपी संस्थान में जमा करवानी होगी। विद्यार्थियों को 15 जुलाई तक फीस जमा करवानी होगी।
विज्ञापन

जिले में 23 राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं। इन संस्थानों में विभिन्न व्यवसाय की 3 हजार सीटों पर 2997 आवेदन आए हैं।
मेरिट सूची शामिल विद्यार्थियों को फीस जमा करने में दिक्कत न हो, इसके लिए संस्थानों में हेल्प डेस्क स्थापित की गई है।विद्यार्थियों की मदद के लिए सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे हेल्प डेस्क पर कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
इन दस्तावेजों के साथ पहुंचें विद्यार्थी
विद्यार्थियों को दाखिले के लिए 10वीं, 12वीं का सर्टिफिकेट, परिवार पहचान पत्र, मोबाइल फोन (ओटीपी) के लिए, स्वयं की ई-मेल आईडी, जाति प्रमाण पत्र, हरियाणा स्थायी निवासी प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र (6 माह से पुराना मान्य नहीं होगा), इनकम सर्टिफिकेट (चालू वर्ष का होना चाहिए), पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और आधार कार्ड से लिंक पासबुक के साथ आईटीआई में पहुंचना होगा।
विज्ञापन


राजकीय आईटीआई रेवाड़ी
ट्रेड सीट मेरिट में शामिल विद्यार्थी

कोपा 48 19
इलेक्ट्रिशियन 60 9
इलेक्ट्रिशियन डुअल 24 4
फिटर 40 24
हाउसकीपिंग 24- -11
मशीनिस्ट 20- -4
पेंटर जनरल 20- -4
प्लंबर 48 8
रेफ्रिजरेशन,एसी 48 14
शीट मेटल वर्कर 40 7
स्टेनोग्राफर हिंदी 40- - 5
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक 48- - 11
वेल्डर- -40 8
टर्नर 20 6
वायरमैन 20 7
टूल एंड डाई मेकर 24- -6
..............

राजकीय महिला आईटीआई रेवाड़ी
ट्रेड सीट मेरिट में शामिल विद्यार्थी

कोपा- -48- -5
कास्मेटोलाजी 48- -1
ड्रेस मेकिंग- -40- -1
कटाई एवं सिलाई 40- -1
..................
यह है दाखिला की प्रकिया
14 जुलाई तक दस्तावेजों का सत्यापन
15 जुलाई तक फीस जमा होगी
16 जुलाई को शेष रिक्त बची सीटों का विवरण जारी होगा

....................
वर्जन :

आईटीआई में दाखिले के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई। इसमें शामिल विद्यार्थियों को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर सूचना भेजी गई है। विद्यार्थियों को 15 जुलाई तक फीस जमा करवानी होगी।सुनील कुमार यादव, प्राचार्य, राजकीय बाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें