फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पॉलीटेक्निक संस्थानों में दूसरी काउंसलिंग शुरू

Tue, 23 Jul 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। पॉलीटेक्निक संस्थानों के विभिन्न ट्रेड में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। लिसाना और धामलावास में स्थित पॉलीटेक्निक संस्थान में 10वीं के आधार पर दाखिले के लिए पहली काउंसिलिंग पूर्ण हो चुकी है। अब दूसरी काउंसलिंग के लिए दाखिला लेने से वंचित रह गए विद्यार्थी 24 जुलाई तक वेबसाइट पर अपनी ब्रांच की पसंद भरकर उसे लॉक करेंगे।
विज्ञापन

लिसाना स्थित संस्थान के एडमिशन नोडल अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि 25 जुलाई को दूसरी काउंसलिंग के अंतर्गत सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिस विद्यार्थी को सीट मिलेगी, उनको संबंधित पॉलीटेक्निक में अपने सभी दस्तावेज के साथ 26 जुलाई से 29 जुलाई तक उपस्थित होना होगा व फीस जमा करानी होगी। उसके बाद ही एडमिशन कंफर्म होगा। अगर कोई विद्यार्थी फीस जमा नहीं करेगा तो वह सीट रद्द हो जाएगी। इसके बाद बाकी बची हुई रिक्त सीट संस्थान स्तर पर फिजिकल काउंसलिंग के द्वारा अगस्त के पहले सप्ताह में भरी जाएगी। इस काउंसलिंग में संबंधित संस्थान में जाकर अलग से अपना आवेदन अपने सभी कागजातों के साथ जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें