फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगामी सत्र से आईजीयू मीरपुर में बढ़ाई जाएंगी सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर में कुलपति प्रो. जयप्रकाश यादव की अध्यक्षता में शैक्षणिक परिषद की बैठक में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न विभागों में आगामी सत्र 2022-23 में दाखिला सीटें बढ़ाने का अहम फैसला लिया गया है। विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विषय और प्राणी विज्ञान विषय में एमएससी की गत वर्ष 30 सीटें थी उन्हें बढ़ाकर 40 कर दिया गया है। इसके अलावा भूगोल विषय में एमएससी की 35 सीटों को बढ़ाकर 45 कर दिया गया है। भौतिकी विषय में एम.एससी. में 30 सीटें बढ़ाकर 60 कर दी गई हैं।
विज्ञापन

कुलपति ने बैठक में कहा कि यह विश्वविद्यालय ग्रामीण क्षेत्र में है, जिसमें अधिकांश छात्र आस पास के गांवों से पढ़ाई करने आते हैं इसलिए छात्रों के हितों को देखते हुए ये अहम फैसले लिए गए हैं ताकि इस क्षेत्र में शिक्षा का विस्तार हो सके। कुलसचिव प्रो. प्रमोद कुमार ने कुलपति प्रो. यादव के इन फैसलों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसा होने से ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले छात्र छात्राओं को विश्वविद्यालय में प्रवेश पाना आसान हो जाएगा और वे यहां शिक्षा ग्रहण करके अपना भविष्य संवार सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें