संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। थाना खोल और माॅडल टाउन क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से रहने वाले रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों का पता लगाने के लिए एक सर्च अभियान चलाया गया।
इसके तहत पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर झुग्गी-झोपड़ियों, होटल, पोल्ट्री फार्म और अन्य संदिग्ध स्थानों पर लोगों की जांच की। इस दौरान पुलिस टीम ने वहां पर रह रहे बाहरी श्रमिकों की भी जानकारी ली और उनके पहचान पत्र भी जांचे। अभियान के तहत पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित की तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की।
इसके साथ ही पुलिस ने वाहनों के कागजा की भी जांच की। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि अनाधिकृत रूप से किसी को भी रहने की छूट नहीं है। पुलिस द्वारा बाहरी लोगों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है और आगे भी इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा।