गांव बिहारीपुर में निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम कोसली विजय सिंह यादव। संवाद
कोसली। गांव बिहारीपुर में बुधवार को सार्वजनिक रास्ते पर एक व्यक्ति के कब्जा किए जाने की शिकायत का जमीनी सच जानने के लिए खुद एसडीएम कोसली विजय सिंह यादव मौके पर पहुंचे।
उपायुक्त के आदेश पर साल 2020 में भी इस जमीन की पैमाइश कराई गई थी और तब भी अवैध कब्जे को हटाने के आदेश जारी हुए गए थे मगर आदेश का पालन नहीं हुआ। इसके बाद यह मामला लोकायुक्त चंडीगढ़ के दरबार में जा पहुंचा। बुधवार को एसडीएम कोसली विजय सिंह ने गिरदावर, पटवारी के साथ गांव बिहारीपुर में पहुंचे। दोनों पक्ष, ग्राम पंचायत से पंच, नंबरदार और सरपंच प्रतिनिधि आदि गवाह बने। एसडीएम ने बताया कि मौके पर जाकर जांच की गई है।