फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने किया लघु सचिवालय व तहसील परिसर का निरीक्षण

Fri, 18 Sep 2015 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम निर्मल नागर ने बृहस्पतिवार को लघु सचिवालय व तहसील परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां लगी पानी की टंकियों को देखा। इनमें से कई टंकियों पर ढक्कन नहीं थे।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को टंकियों की नियमित सफाई कराने और सभी पर ढक्कन लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि वे अपने कार्यालयों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और आसपास कूड़ा करकट न फैलने दें।

एसडीएम ने लघु सचिवालय परिसर में बनी कैंटीन को स्वच्छ रखने के लिए कैंटीन संचालक को हिदायतें दी कि कैंटीन में आने वाले लोगों को गंदगी न फैलाने के लिए जागरूक करे। उन्होंने तहसील परिसर में सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए राजस्व विभाग के अधिकारियों और उपाधीक्षक को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


 कहा कि कार्यालयों के बाहर गमले लगाकर लघु सचिवालय परिसर को सुंदर और आकर्षक बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें सफाई के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान देना होगा

   इस मौके पर तहसीलदार प्रवीण कुमार, उपाधीक्षक सुरेश सिंह यादव, तहसील कल्याण अधिकारी अनिल कुमार, एआईपीआरओ डॉ. अश्विनी कुमार शर्मा, सुरेश कुमार, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता बलजीत सिंह सहित अनेक विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें