फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त से मिले पार्षद

Wed, 16 Sep 2015 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीतिक दलों की खींचतान में झूल रही उपचेयरमैन की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है। 12 पार्षदों ने बिना किसी ऐलान के गुपचुप तरीके से मंगलवार को उपायुक्त से मिलकर अविश्वास प्रस्ताव के लिए आपातकालीन मीटिंग की मांग की है। डीसी के आदेश पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक 30 सितंबर को होगी।
विज्ञापन


धारूहेड़ा को वर्ष 2008 में ग्राम पंचायत से नगरपालिका दर्जा मिला था। वर्ष 2014 में दूसरी बार 17 वार्ड पार्षदों के लिए चुनाव हुए थे। अगस्त माह में जहां चेयरपर्सन प्रेम राव को निर्विरोध चुना गया था।

वहीं वार्ड 17 के पाषर्द डीके सैनी को मतदान प्रक्रिया के तहत वाइस चेयरमैन निर्वाचित किया गया था। वाइस चेयरमैन हटाने को लेकर चल रही कवायद को लेकर उमर उजाला ने पहले ही समाचार प्रमुखता से प्रकाशित की थी। अब इस संबंध में पार्षद डीसी तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


खींचतान की भेंट चढ़ी कुर्सी
प्रदेश में भाजपा की सरकार है। ऐसे में भाजपा से जुड़े पार्षदों ने कांग्रेस से जुड़े वाइस चेयरमैन को हटाने के लिए लामबंदी शुरू कर दी है। इसके लिए एक माह से उठापटक चल रही है। लेकिन दो पार्षदों के दोहरे बयान के कारण मामला अटका हुआ था।

इसलिए 12 वार्ड पार्षदों ने वाइस चेयरमैन को बदलने की मांग को लेकर अविश्वास प्रस्ताव के लिए उपायुक्त से अनुमोदन किया है। अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया तो कुर्सी किसे मिलेगी, यह अभी तय नहीं है।

इसे लेकर भाजपा में भी फूट दिखाई दे रही है। यही कारण है कि कोई पार्षद खुल कर सामने नहीं आ रहा है। 12 पार्षद गुपचुप तरीके से ही डीसी से मिले और जल्द आपातकालीन मीटिंग की मांग की। उपायुक्त ने एसडीएम की अगुवाई में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर 30 सिंतबर को बैठक बुलाने के निर्देश जारी किए गए है।

कोट्स
राजनीति मेें उतार चढ़ाव तो आते रहते हैं। कस्बे में सभी वार्डों में समान विकास कार्य किए गए हैं, जो होगा देखा जाएगा। मीटिंग की सूचना मुझे अभी तक नहीं मिली है। - प्रेम राव, चेयरपर्सन, नपा धारूहेड़ा।

मेेरे एक साल के कार्यकाल में समान विकास कार्य हुए हैं। मेरे खिलाफ क्या षड़्यंत्र रचा गया है,  मुझे अभी तक इस बारे मेें कोई सूचना नहीं है। - डीके सैनी, उपचेयरमैन, नपा धारूहेड़ा।

अविश्वास प्रस्ताव के लिए 30 सिंतबर को नपा कार्यालय में एसडीएम की अगुवाई में बैठक बुलाई है। इस संबंध में उपायुक्त की ओर से आदेश मिल चुके हैं। सूचना के लिए सभी को पत्र भेजे जा रहे हैं। - संदीप मलिक, सचिव, नपा, धारूहेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें