फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेलवे रोड से अतिक्रमण हटाने के एसडीएम ने दिए निर्देश

Mon, 16 Mar 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
समाधान शिविर में समस्या सुनते एसडीएम विजय कुमार। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
कोसली। उपमंडल कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं की सुनवाई एसडीएम विजय कुमार यादव ने की। शिविर के दौरान जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को निर्देश देते हुए एसडीएम ने कहा कि कोसली क्षेत्र में जिन घरों में अतिरिक्त पानी के कनेक्शन लगे हुए हैं, उनकी सूची तैयार की जाए। इसके बाद नियमों के अनुसार ऐसे अवैध कनेक्शनों को हटाने की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

समाधान शिविर में स्थानीय रेलवे रोड के एक दुकानदार ने शिकायत दी कि बाजार क्षेत्र में कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर 10 से 15 फुट तक सामान रखकर सड़क पर अतिक्रमण कर रखा है।
इससे सड़क संकरी हो गई है और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शिकायतकर्ता ने कहा कि कुछ लोग अवैध रूप से सड़क पर कब्जा किए हुए हैं, जबकि कई दुकानदार अपने निर्धारित क्षेत्र में ही सामान रखते हैं, जिससे उन्हें भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शिविर में गांव दखोरा के एक किसान ने भी अपनी समस्या रखी। किसान ने बताया कि उसकी भूमि का नक्शा-ब तैयार नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण उसे अपनी जमीन से संबंधित कार्यों में परेशानी आ रही है और फसल के अधिकार को लेकर भी दिक्कत हो रही है। इस पर एसडीएम ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों को नायब तहसीलदार के माध्यम से जल्द नक्शा-ब तैयार कर किसान को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कोसली निवासी वीर सिंह ने भी शिकायत करते हुए बताया कि फील्ड बुक में उनकी जमीन की खतौनी गलत दर्ज हो गई है, जिसे ठीक करवाने की जरूरत है। इस पर एसडीएम ने राजस्व विभाग को मामले की जांच कर रिकॉर्ड दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें