फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर दोस्तों से मांगी मदद, पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ दर्ज किया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल के एसडीएम रविन्द्र कुमार के नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर शातिर लोगों ने उनके दोस्तों को पहले फ्रेंड रिकवेस्ट भेजी और फिर ऑनलाइन ही मदद के रूप में पैसे भी मांगे। दोस्तों ने इसके बारे में एसडीएम को सूचित किया। उसके बाद उन्होंने बावल थाना में शिकायत दी है। बावल पुलिस ने आईटी एक्ट में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बावल एसडीएम रविन्द्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि किसी शातिर व्यक्ति ने उनके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बना ली है और उसके बाद उनके दोस्तों को तलाशने के बाद उन्हें उसी आईडी से पहले फ्रेंड रिकवेस्ट भेजी गई और बाद में धीरे-धीरे उनसे मदद की भी बात की गई। मदद के रुप में ऑनलाइन ही फेबबुक के जरिए पैसे भी मांगे गए। बाद में किसी दोस्त ने एसडीएम को इसके बारे में बताया तो यह सुनकर उनके पैरों तले जमीन निकल गई। उन्होंने तुरंत बावल थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने धोखाधड़ी व आईटी एक्ट में केस दर्ज कर शातिर लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
आठ माह पहले भी हुई थी वारदात
करीब आठ माह पहले भी शहर के एक नामी डॉक्टर के साथ इसी प्रकार की वारदात हुई थी। डॉक्टर के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर शातिर लोगों ने मदद मांगनी शुरू कर दी थी। जान पहचान के कुछ लोगों ने उन्हें ऑनलाइन पैसे भी ट्रांसफर कर दिए थे, लेकिन सच्चाई का पता लगते ही उन्होंने डॉक्टर को सूचित किया। बाद में डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकयत के बाद बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू भी किया जाएगा।
-नीरज कुमार, इंस्पेक्टर, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें