फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एसडी स्कूल के विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

Thu, 14 May 2026 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बेहतर परीक्षा परिणाम आने पर बच्चों का फूल माला से स्वागत करते शिक्षक। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। करावरा मानकपुर स्थित एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का हरियाणा बोर्ड के 12वीं का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। विज्ञान संकाय में माही निवासी इंछपुरी ने 489 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं वर्षा निवासी धनौरा ने 486 अंक प्राप्त कर द्वितीय और इंदु निवासी करावरा ने 485 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कॉमर्स संकाय में करिश्मा ने 478 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। तन्नू ने 471 अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा हर्ष ने 458 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कला संकाय में वंशिका ने 478 अंक लेकर प्रथम, आशिका ने 473 अंक लेकर द्वितीय और महक ने 469 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
विद्यालय के निदेशक दीपक यादव ने बताया कि विद्यालय के 60 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। विज्ञान संकाय का परिणाम सराहनीय रहा जिसमें 9 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए और 98 प्रतिशत विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान बनाया। विद्यालय के चेयरमैन श्योताज सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें