फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। क्षेत्र के नया गांव-गढ़ी चौक पर एक कार चालक ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई और कार चालक मौके से भाग गया। नाहड़ चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोमवार की दोपहर नया गांव के रहने वाले राजेश कुमार स्कूटी पर गांव गढ़ी की तरफ आ रहे थे। नया गांव-गढ़ी चौक पर एक कार चालक ने राजेश को टक्कर मार दी, जिससे वह स्कूटी सहित सड़क पर जा गिरे। हादसे में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं से गुजर रहे नया गांव के रहने वाले सुरेंद्र ने लोगों की मदद से राजेश को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद नाहड़ चौकी पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और सुरेंद्र की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें