पहले दिन स्कूलों में कम रही विद्यार्थियों की संख्या, स्वास्थ्य सर्टिफिकेट जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। कोरोना संक्रमण के कारण बंद किए स्कूलों में सोमवार को कक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थी कम संख्या में पहुंचे। क्योंकि रविवार की छुट्टी होने के चलते विद्यार्थी स्वास्थ्य सर्टिफिकेट नहीं बनवा सके थे। स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों को गेट पर थर्मल स्कैनिंग करने तथा हाथ सैनिटाइज कराने के बाद ही प्रवेश दिया गया। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि जिला में स्थित स्कूलों में 100 से अधिक विद्यार्थी कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सरकार की ओर से स्कूलों को बंद कर दिया गया था। शिक्षा निदेशालय की ओर से स्कूलों को विशेष सावधानी बरतते हुए सोमवार से खोलने के निर्देश दिए थे।
--
हमने सभी निजी स्कूल संचालकों से विशेष सावधानी बरतने तथा विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। स्कूलों में विद्यार्थियों व अध्यापकों के तापमान की जांच करने तथा हाथ सैनिटाइज कराने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। एसोसिएशन की ओर से बाकी कक्षाओं को भी शुरू कराने के लिए सरकार से मांग की जाएगी ताकि स्कूलों की बिगड़ती आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। हम बाकी कक्षाओं में भी विभाग को स्वास्थ्य संबंधित पूरी सुविधाएं देने को तैयार हैं।
-रामपाल यादव, जिला प्रधान प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन
--
फोटो-19