रेवाड़ी में स्कूल बच्चे को पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता प्रवीण ने आरोप लगाया कि जब उनका बेटा स्कूल पहुंचा तो मैनेजर साहिल ने उस पर बस की सीट तोड़ने का आरोप लगाया और उनके बेटे को धमकाया और बेंच पर लिटा दिया। इसके बाद उस पर डंडे से 20-25 वार किए।
रेवाड़ी में एक निजी स्कूल में आठवीं कक्षा के एक छात्र को बेंच पर लिटाकर डंडे से पीटने का मामला सामने आया है। इस दौरान बच्चे पर 20 से 25 बार बेरहमी से डंडे बरसाए। पूरा मामला बस सीट के टूटे जाने को लेकर था, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी पिता ने शिकायत
गांव सहारनवास निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि उनका 13 वर्षीय बेटा गांव पीथड़ावास स्थित नव ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र है। 23 दिसंबर को उसका बेटा रोजाना की तरह घर से स्कूल बस में बैठ कर गया था। स्कूल बस की एक सीट पहले से ही टूटी हुई थी, जिसे वेल्ड किया गया था। उस पर पहले से ही दो बच्चे बैठे हुए थे। चूंकि बस में भीड़ थी, इसलिए उनका बेटा भी उसी सीट पर बैठ गया, किसी कारण से सीट टूट गई।
प्रवीण ने आरोप लगाया कि जब उनका बेटा स्कूल पहुंचा तो मैनेजर साहिल ने उस पर बस की सीट तोड़ने का आरोप लगाया और उनके बेटे को धमकाया और बेंच पर लिटा दिया। इसके बाद उस पर डंडे से 20-25 वार किए। उनका बेटा बार-बार कहता रहा कि इसमें उसकी कोई गलती नहीं है, लेकिन उसकी सारी बातें अनसुनी कर दीं।
विज्ञापन
घर पहुंचा तो पिता को चला पता
प्रवीण ने बताया कि जब उसका बेटा घर पहुंचा तो वह डरा हुआ था, बैठने-उठने में काफी परेशानी हो रही थी। उन्होंने बच्चे से पूछा तो उसने बताया कि बस की सीट टूटने पर साहिल सर ने उसे बेरहमी से पीटा। जब उन्होंने अपने बेटे के कपड़े उतारे तो देखा कि उसकी पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों पर लाठियों से चोट के कई निशान हैं, इस पर उन्होंने तुरंत टीचर को फोन कर बात की।
प्रवीण का आरोप है कि जब पीटे जाने का विरोध किया तो उल्टे उनसे कहा गया कि जहां चाहो शिकायत करो। इसके बाद प्रवीण तुरंत अपने बेटे को सिविल अस्पताल ले गए, मेडिकल कराने के बाद रामपुरा थाने में शिकायत दी गई।