खंभे से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई बस।
- फोटो : Rewari
कोसली। मंगलवार को एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई गई। हादसे में बस क्षतिग्रस्त हो गई। बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित निकाल लिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर के समय बिहारीपुर स्थित एक निजी स्कूल की बस बच्चों को छोड़ने के लिए चली थी। बस हालूहेड़ा रोड पर बिहारीपुर के बच्चों को उतारकर चलते ही अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। बस टकराने के बाद गनीमत यह रही कि खंभा टूटकर दूसरी तरफ झुक गया। बस खंभे से टकराने पर क्षतिग्रस्त हो गई। बस में बैठे बच्चों की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और उनको बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली चालू थी, अगर बिजली का खंभा टकराने के बाद बस की तरफ गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्कूल के प्रबंधक राजेंद्र ने बताया कि बस में 25 से ज्यादा बच्चे थे, सभी सुरक्षित हैं।