फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरिता हत्याकांड : वकीलों ने कहा- कोई नहीं लड़ेगा आरोपियों का केस

विज्ञापन
पटौदी बार एसोसिएशन व रेवाड़ी बार एसोसिएशन के सदस्य एकत्रित होकर विरोध जताते हुए। स्रोत : एसोसिए
विज्ञापन
रेवाड़ी। पटौदी की महिला अधिवक्ता सरिता की निर्मम हत्या प्रकरण में बुधवार को पटौदी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। पटौदी बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल रेवाड़ी पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से मिला।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरिता पटौदी बार एसोसिएशन की कार्यरत अधिवक्ता 2017 से थी। 26 नवंबर को उसका शव रेवाड़ी में मिला। इस मामले में निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों को तुरंत पकड़ा जाना चाहिए। पटौदी बार एसोसिएशन के प्रधान विशाल चौहान ने कहा कि जब एक अधिवक्ता के साथ इस तरीके की हत्या की जा सकती है तो समाज में आम आदमी कैसे सुरक्षित रह पाएगा। पटौदी बार एसोसिएशन की अधिवक्ताओं के साथ जिला बार एसोसिएशन रेवाड़ी के अध्यक्ष विश्वामित्र एवं अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
अधिवक्ताओं ने मांग की है कि निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विश्वामित्र यादव ने अपील करते हुए कहा है कि अधिवक्ता के साथ हुई इस घटना के शामिल दोषियों की कोई अधिवक्ता पैरवी नहीं करेगा। इस अवसर पर पटौदी बार एसोसिएशन के उप प्रधान सोमदत्त, सचिव शमशेर चिल्लर, पूर्व प्रधान बलवीर, राघव , विजय यादव, विनोद लंबा, रविंद्र चौहान, रूप सैनी, इंद्रजीत सैनी, मनोज यादव, नरेश तंवर, सतीश चौहान, रवि कुमार, अनुराधा, मनीष, अमित सहित जिला बार एसोसिएशन के सचिव मनप्रिय यादव व कई अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें