फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार पटेल ने राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोया : राव इंद्रजीत सिंह

Sun, 23 Nov 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
राव तुलाराम स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे युवा व नेता। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
रेवाड़ी। सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को राव तुलाराम स्टेडियम से लघु सचिवालय तक पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह पहुंचे। उनके साथ विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बावल से विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, कोसली से विधायक अनिल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन


राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि सरदार बल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्र भारत की नींव को मजबूती देने का कार्य किया। उन्होंने 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत को सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। सरदार पटेल का जीवन इस बात का उदाहरण है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और सही दिशा में किए गए प्रयास किसी भी असंभव कार्य को संभव बना सकते हैं। हमेशा समाज में समानता, एकता और समरसता के मूल्यों को बढ़ावा दिया। गुजरात में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी सरदार पटेल के अद्वितीय योगदान और उनके एकता संदेश का प्रतीक है।

राष्ट्रीय एकता और स्वदेशी अपनाने की दिलाई शपथ

कार्यक्रम में विद्यार्थियों और नागरिकों को राष्ट्रीय एकता और स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलवाई गई। इसके बाद केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने हाथ में तिरंगा लिए राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने का संदेश लेकर निकाली गई पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राव तुलाराम स्टेडियम से शहर के विभिन्न चौक से होती हुई यह यूनिटी मार्च लघु सचिवालय के समीप स्थित शहीद स्मारक पर संपन्न हुई। पदयात्रा में शामिल विद्यार्थियों सहित समस्त नागरिकों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई।
विज्ञापन


-

ललित और टीम ने हरियाणवी गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया
राव तुलाराम स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जिले के कलाकारों और विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों में जोश भर दिया। लावण्या फाउंडेशन की और से अंजलि और अंजना ने देशभक्ति गीत की शानदार प्रस्तुति दी। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर अपना लोहा मनवा चुकी विद्यार्थी धारना ने योग क्रियाओं का शानदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर चुके ललित और उनकी टीम ने हरियाणवी गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। छात्रा मनीषा और उनकी टीम ने भी देशभक्ति गीत से समा बांधने का कार्य किया। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया।


वोट चोरी पर बोले- सिर्फ आरोप हैं, वास्तविकता नहीं

पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नेहरू व सरदार बल्लभभाई पटेल की कई बातों को लेकर बनती नहीं थी। कांग्रेस सरकार में बल्लभ भाई पटेल को ज्यादा आगे नहीं किया गया है। भाजपा सरकार ने बल्लभभाई पटेल को विशेष स्थान दिया है। हालांकि दोनों ने देश में अहम योगदान दिया है। जब मौके पर पूछा गया कि कांग्रेस की तरफ से हरियाणा में भाजपा सरकार को वोट चोरी से बनाई गई सरकार बताया जाता है। सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि ये सिर्फ आरोप हैं, वास्तविकता नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें