फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पिता की स्मृति में लगाया पौधा, बांटी पाठ्यसामग्री

Sat, 01 Aug 2026 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में पौध रोपण करते। स्त्रोत: स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में सेवानिवृत्त गणित अध्यापक बालकृष्ण यादव ने अपने पिता व पूर्व शिक्षक लाल सिंह के जन्मदिवस पर पौधरोपण किया और बच्चों को पाठ्यसामग्री दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्वजों की स्मृति में पौधारोपण करना भारतीय संस्कृति की श्रेष्ठ परंपरा है। प्रत्येक व्यक्ति को जीवन के शुभ अवसरों पर पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। विद्यालय प्राचार्य मनोज कुमार ने उनके प्रयास की सराहना की। पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी दयाराम आर्य ने कहा कि वृक्ष आने वाली पीढ़ियों के जीवन का आधार हैं। इस मौके पर सेवानिवृत्त प्रवक्ता पवन कुमार, इको क्लब प्रभारी सोमबीर यादव, मुकेश कुमार, राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें