जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर करते विजेता। स्रोत : कोच
रेवाड़ी। रोहतक स्थित महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में आयोजित एक दिवसीय चैरिटेबल ताइक्वांडो टूर्नामेंट में 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें सांविका ने स्वर्ण पदक और प्रणय ने रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को विभिन्न भार वर्ग और आयु वर्ग में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। सांविका और प्रणय ने शुरुआती दौर से ही शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात दी।
इस अवसर पर शशि सिंघला व अनीता ने दोनों खिलाड़ियों की सराहना की और दोनों के माता-पिता को इस सफलता के लिए बधाई दी और उनके सहयोग की सराहना की।