फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मांगों कोे लेकर सफाई कर्मचारियों ने निकाला पैदल मार्च

विज्ञापन
धारूहेड़ा में सफाई कर्मचारी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद 
विज्ञापन
धारूहेड़ा। नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर वीरवार को नगर पालिका धारूहेड़ा के सफाई कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नगरपालिका कार्यालय से फायर ब्रिगेड कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ की इकाई के प्रधान अनिल कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि 13 मई को सरकार के साथ हुए समझौते में मानी गई मांगों को अब तक पूरी तरह लागू नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों में रोष है।
कर्मचारियों ने सफाई कर्मचारियों और सीवरमैन को नियमित करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, एक्सग्रेशिया नीति को सरल बनाकर सभी पात्र कर्मचारियों को इसका लाभ देने, हटाए गए कर्मचारियों को दोबारा ड्यूटी पर लेने और अन्य मांगों को जल्द लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

अनिल कुमार ने कहा कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें