फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पेड़ काटे जाने को लेकर महिला ने दी पुलिस को शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। गांव धरचाना में पेड़ काटे जाने को लेकर गांव निवासी संजू देवी ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में संजू देवी ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में अमरूद, नीम, पीपल सहित कई प्रकार के फलदार और छायादार पेड़ लगाए थे जिन्हें गांव के ही एक व्यक्ति ने जेसीबी मशीन से काट दिया गया। महिला ने कहा कि एक ओर सरकार एक पेड़ मां के नाम जैसे अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दे रही है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बावल थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें