फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी

Sun, 30 Aug 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर पालिका कर्मचारी संघ का अपनी मांगों को लेकर धरना रविवार को भी जारी रहा। नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने कहा कि मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। अनदेखी करने पर सरकार और प्रशासन के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से उनकी विभिन्न मांगें लंबित हैं, लेकिन बार-बार मांग उठाने के बावजूद समाधान नहीं किया जा रहा है। नगरपालिका कर्मचारी संघ की जिला इकाई के प्रधान शिवा गंगाहेड़ी ने कहा कि नगरपालिका में सफाई व्यवस्था सहित शहर की अन्य व्यवस्थाओं को सुचारु रखने में कर्मचारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इसके बावजूद उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर कई बार अधिकारियों और सरकार के समक्ष आवाज उठाई जा चुकी है। इसके बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि कर्मचारियों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें